सिमडेगा: जनगणना 2027 के HLO कार्य में सिमडेगा को मिली बड़ी सफलता
सिमडेगा: शनिवार शाम 5 बजे जिला प्रशासन ने जानकारी दी कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) कार्य में सिमडेगा जिले ने 100 प्रतिशत प्रगति हासिल की है। इस उपलब्धि पर जनगणना संचालन निदेशालय, झारखंड के निदेशक प्रभात कुमार ने उपायुक्त कंचन सिंह को प्रशंसा पत्र भेजकर बधाई दी है। निदेशालय ने जिले की पूरी टीम के कार्यों की सराहना की