मुज़फ्फरनगर: 109 एटीएम कार्ड के साथ ठग गैंग का पर्दाफाश, मुठभेड़ में 3 बदमाश घायल, भोले-भाले लोगों को बनाते थे शिकार
मुज़फ्फरनगर में थाना खालापार पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से रकम निकालने वाले तीन शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 109 एटीएम कार्ड, 30 हजार रुपये नकद, 3 अवैध तमंचे, कारतूस, 3 मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कई जिलों में ऐसी वारदातें करने की बात स्वीकार की है।