टिब्बी: टिब्बी में बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती पर धूमधाम से निकाली गई भीम चेतना यात्रा
टिब्बी कस्बे में मंगलवार को संविधान निर्माता बोधिसत्व भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य भीम चेतना यात्रा निकाली गई जिसमें जय भीम के उद्घोष से पूरा कस्बा गुंजायमान हो उठा। यात्रा का शुभारंभ कस्बे के डॉ अंबेडकर भवन से हुआ जहां नगर पालिका अध्यक्ष संतोष सुथार ने पंचशील ध्वज दिखाकर इसे रवाना किया।