घोड़ाडोंगरी: रामपुर में भक्ति और संस्कृति का संगम: हेमंत खंडेलवाल ने राम सप्ताह भजन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया
गुरुवार रात करीब 8 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल अपने एकदिवसीय दौरे के दौरान घोड़ाडोगरी विधानसभा क्षेत्र के रामपुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने राम सप्ताह के अंतर्गत आयोजित भजन प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह भक्तिमय रहा, जहां स्थानीय कलाकारों और भजन मंडलियों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।