शिवपुरी जिले के थाना इन्दार पुलिस ने धारदार हथियार से गंभीर हमला करने के मामले में फरार चल रहे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। मामला अपराध क्रमांक 214/25 का है, जिसमें फरियादी पर घातक हमला कर गंभीर चोट पहुँचाई गई थी।घटना 19 अक्टूबर 2025 की है। जब ग्राम अम्हारा निवासी धर्मेन्द्र सिंह यादव ने घायल अवस्था में पुलिस को बताया था।