सतना जिला अस्पताल में स्थानीय रहवासियों ने आजाद समाज पार्टी के बैनर तले जमकर प्रदर्शन किया है,और जिला अस्पताल में विभिन्न मांगों को लेकर मुख्य मंत्री के नाम आर एम ओ को ज्ञापन सौंपा है,आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष अततू खान ने प्रदर्शन करते हुए बताया कि इन दिनों जिला अस्पताल में स्वास्थ व्यवस्था बे पटरी हो गई है।