पन्ना: पन्ना टाइगर रिजर्व के बाघ 243 के सिर पर चोट, इलाज में लापरवाही के आरोप
Panna, Panna | Dec 31, 2024 पन्ना टाइगर रिजर्व का बाघ 243 शिकार के दौरान सिर पर चोटिल हो गया है। पर्यटकों द्वारा बनाए गए वीडियो में बाघ के सिर पर घाव साफ देखा गया। इसके बावजूद, पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने अब तक बाघ के इलाज के लिए कोई कदम नहीं उठाया है और बाघ के प्राकृतिक रूप से ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है।