पन्ना: पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ को पास आता देख पर्यटकों के छूटे पसीने, वीडियो आया सामने
Panna, Panna | Dec 31, 2024 पन्ना टाइगर रिजर्व का एक और शानदार वीडियो आज मंगलवार दिनांक 31 दिसंबर को सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि आज सुबह जब पर्यटक जिप्सियों में सवार होकर पन्ना टाइगर रिजर्व का भ्रमण करने पहुंचे तो कुछ ही दूरी पर एक बाघ नजर आया, जिसे पर्यटक आनंदित होकर देखने लगे, लेकिन तभी यह बाघ पर्यटकों की ओर बढ़ने लगा जिससे पर्यटकों के पसीने छूटने लगे।