पन्ना: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल बैठक का हुआ आयोजन, कलेक्टर ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Panna, Panna | Dec 30, 2024 ---- जनसंपर्क कार्यालय पन्ना ने सोमवार रात 8:00 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी साझा कर बताया कि कलेक्टर सुरेश कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई टीएल बैठक में विभागवार लंबित टीएल, जनसुनवाई सहित सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर समयावधि में निराकरण के निर्देश दिए