पन्ना: ₹77620 का बिल देख किसान के उड़े होश, कलेक्ट्रेट में मदद की गुहार लगाई
Panna, Panna | Dec 31, 2024 अमानगंज के वार्ड क्रमांक-15 अंधरखुवा में स्व बोधन सिंह के पुत्र के उस वक्त होश उड़ गए जब उन्हें 77 हजार 620 रुपये का बिल थमा दिया जिसके बाद किसान और उनका परिवार आश्चर्यचकित रह गया और तत्काल विधुत विभाग कार्यालय पहुंच लेकिन वहां कोई सुनवाई नही होने से आज दिन मंगलवार दिनांक 31 दिसंबर को किसान के पुत्र व भाई ने कलेक्ट्रेट कार्यालय मे शिकायती आवेदन पत्र सौपा।