चकरनगर: गढ़ैया ग्राम पंचायत में तैनात महिला मेट ने ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक पर लगाए आरोप
चकरनगर:खण्ड विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत गढैया में तैनात महिला मेट को मनरेगा से कार्य नहीं दिया जा रहा है।महिला मेट ने बीडीओ चकरनगर से मनरेगा में कार्य दिलाए जाने की मांग की है। आपको बता दें कि खण्ड विकास परिसर में आज मंगलवार को दोपहर करीब 2बजे महिला मेट ने शिकायत देते हुए कार्य दिलाए जाने की मांग की है।