बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी समेत जेवर चोरी वाराणसी। कपसेठी थाना क्षेत्र के सिरिहिरा गांव में एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। चोर घर में रखे जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। वही चोरी गए सामान की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।