बलौदाबाज़ार: बलौदाबाजार विधायक टंक राम वर्मा पहुंचे डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पैतृक गांव, डॉक्टर श्याम जी को किया नमन
बलौदा बाजार के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने हुगली जिले के ग्राम जिराट में भाजपा के पितृ पुरुष आदरणीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के पैतृक गाँव जाकर उनके पैतृक निवास के दर्शन किया और कहा कि हमारे पितृ पुरुष जी के पैतृक गांव का दर्शन करने का सौभाग्य मिला इस दौरान डॉ. मुखर्जी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रणाम निवेदित किया।