गुना नगर: कुंदन निवास धर्मशाला के सामने मंडी गेट पर राधा रानी जनरल स्टोर में भीषण आग, ₹15 लाख का नुकसान
गुना कोतवाली थाना के कुंदन निवास धर्मशाला के सामने मंडी गेट पर 8 मई की सुबह 4:00 से 5:00 बजे श्री राधा रानी जनरल स्टोर दुकान में भीषण आग लग गई। दुकानदार देवेंद्र प्रजापति ने बताया, सूचना पर मौके पर पहुंचे दुकान में भीषण आग लगी थी। फायर ब्रिगेड से काबू पाया, घर में शादी थी 2 दिन से दुकान नही खुली थी। 15 लख रुपए का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी स्पष्ट नहीं हुआ।