गुना नगर: आधी रात आंधी-तूफान का कहर: हनुमान टेकरी मंदिर के शिखर पर गिरी बिजली, बड़ा हादसा टला
गुना में आधी रात आए आंधी-तूफान और बारिश के बीच हनुमान टेकरी मंदिर के शिखर पर आकाशीय बिजली गिर गई। शिखर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। श्रद्धालुओं ने इसे हनुमान जी की कृपा बताया और मंदिर में तड़ित चालक लगाने की मांग की है।