बारुन: 02 जून को बारुण के पिपरा और धनगाई पंचायत में लगेगा ‘सहयोग शिविर’, ग्रामीणों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार, औरंगाबाद जिले के आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निष्पादन के लिए एक बार फिर से 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया जा रहा है। जून माह के प्रथम मंगलवार यानी 02 जून 2026 को जिले की 28 पंचायतों में इस शिविर का आयोजन होगा। इसी कड़ी में बारुण प्रखंड के अंतर्गत आने वाली पिपरा एवं धनगाई में आयोजित होगा।