बिहारीगंज: गम्हरिया थाना क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों के घर चिपकाया गया इश्तेहार
मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में फरार अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। माननीय न्यायालय के आदेश पर पुलिस टीम ने बाबनी और बभनी भोलवा समेत विभिन्न गांवों में पहुंचकर वांछित अभियुक्तों के घरों पर इश्तेहार चस्पा किया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि जल्द आत्मसमर्पण नहीं करने पर आगे की कानूनी कार्रवाई और तेज की जाएगी।