जमालपुर: मुंगेर में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जागरूकता रैली, छात्राओं ने पर्चे बांटे, डेंगू से बचाव ही सबसे बड़ा उपाय
शनिवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर मुंगेर में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर एएनएम स्कूल की छात्राओं द्वारा मलेरिया एवं डेंगू जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे सिविल सर्जन डॉ. राजू, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. रामप्रवेश प्रसाद एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो. फैजान अशरफी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।