बागपत: थाना सिंघावली पुलिस ने युवक से मारपीट, धमकी देने और अवैध हथियार से फायरिंग के मामले में 3 आरोपितों को किया गिरफ्तार
गुरुवार की शाम करीब साढे पांच बजे थाना सिंघावली अहीर के उप निरीक्षक अनुज कुमार के मुताबिक गत एक जून को मीतली गांव के कपिल ने थाना सिंघावली अहीर पर तहरीर देते हुए बताया था कि आरोपित रितिक निवासी सांकल पुट्ठी ने अपने दो साथी अंकित व रितिक सांकल पुट्ठी के साथ मिलकर डौला गांव स्थित रेस्टोरेंट में उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर धमकी भी दी।