बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के कर्मचारी नगर में पिता के साथ मारपीट का विरोध करने पर युवक को दबंगों ने पीटा
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के कर्मचारी नगर में पिता के साथ हो रही मारपीट का विरोध करना युवक को महंगा पड़ गया। दबंगों ने जमकर युवक की पिटाई कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत थाना पुलिस से की गई है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।