बरेली: कैंट थाना क्षेत्र के बारी नगला में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो अभियुक्त किए गिरफ्तार
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के गांव बारी नगला में पकौड़ी विक्रेता एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। आरोपी पिता पुत्र भी पकौड़ी बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के मुताबिक बारी नगला गांव में दो दिन साप्ताहिक बाजार लगती है। सुनील बाजार में पकौड़ी का ठेला लगाया करता था।