ठाकुरद्वारा: भोजपुर मोहल्ला गुलाबबाड़ी स्थित दो घरों से 16 क्विंटल मांस बरामद, पांच लोग गिरफ्तार
भोजपुर। पुलिस ने मोहल्ला गुलाबबाड़ी स्थित दो घरों से 16 क्विंटल मांस बरामद किया है। मौके से पशुओं के नौ सिर, 36 खुर एवं पशुओं को काटने वाले उपकरण बरामद किए हैं। पांच लोगों को गिरफ्तार करते हुए 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज। मुखबिर ने थाना प्रभारी निरीक्षक शरद मलिक को बताया मोहल्ला गुलाबबाड़ी स्थित दो घरों में का अवैध कटान हो रहा है।