ठाकुरद्वारा: गांव टाहमदन में बिजली के जर्जर तारों की चिंगारी से किसान की खड़ी फसल जलकर हुई राख
भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव टाहमदन निवासी मोहम्मद शहिद पुत्र मज़ीद के खेत में बिजली की ग्यारह हजार की लाइन निकल रही है बिजली के जर्जर तारों में उठी चिंगारी से किसान की खड़ी फसल में आग लग गई आग की लफ्टे उठती देख किसी ग्रामीण ने सूचना मोहम्मद शहिद को दी सूचना मिलते ही परिवार एंव गांव वाले खेत की तरफ दौड़ कर पहुंचे तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया।