शाजापुर: बैरछा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से जिला अस्पताल में पदस्थ कर्मी की हुई मौत, पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को दिया गया शव
शाजापुर में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना बेरछा रोड नहर के समीप की बताई जा रही है जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान भगवान सिंह पिता जयराम के रूप में हुई है। वह अपने किसी कार्य से उमरोद से शाजापुर की तरफ जा रहा था अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी