बरेली: शादी के 2 महीने बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाई, बंद कमरे में शव लटका मिला
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के कांधरपुर गांव में नवविवाहिता बरखा ने शादी के दो माह बाद घर की दूसरी मंजिल पर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। दोपहर में परिवार संग खाना खाने के बाद वह ऊपर चली गई थी। देवर ने दरवाजा बंद मिलने पर खिड़की से देखा तो घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव कब्जे में लिया, जांच जारी है।