रैपुरा के भखरवार गांव में जमीनी विवाद के चलते एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें एक पक्ष के जुनैद ,अनीसुन और बसीर अली घायल हो गए। पीड़ित पक्ष के अजीम अली ने आज सोमवार की दोपहर 12 बजे घटना की जानकारी दी है। और बताया कि घायलों को रामनगर CHC से रेफर किए जाने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ,जहां से जुनैद को प्रयागराज रेफर किया गया है।