हटा: गैसाबाद में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद किशोर के चेहरे पर आए फोले, सिविल अस्पताल हटा लाया गया
Hatta, Damoh | Aug 23, 2024 गैसाबाद में एक झोलाछाप डॉक्टर के ईलाज के बाद किशोर की तबियत बिगड़ गई जिसे उपचार के लिये सिविल अस्पताल हटा लाया गया,बताया जा रहा दुर्गेश अहिरवार उम्र 16 वर्ष निवासी मोहरई बुखार की शिकायत पर गैसाबाद में बंगाली डाक्टर से इलाज कराने पँहुचा था,कथित डॉक्टर द्वारा दी गई दवाओ को खाने के बाद दुर्गेश के चेहरे में फोले पड़ गए तबियत बिगड़ गई परिजन सिविल अस्पताल हटा लाये