पीपलू उपखंड क्षेत्र बनवाड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जरूरतमंद एवं पालनहार श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए एक सराहनीय पहल की गई। विज्ञान विषय शिक्षक रोहिताश मीणा और गणित विषय शिक्षक महेश कुमार शर्मा ने सर्दी की वर्दी अभियान के अंतर्गत भामाशाह बनकर 101 जर्सियां का वितरण विद्यार्थियों को किया गया।