झांसी: झांसी पहुंचे कैट के राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा- धार्मिक पर्यटन पॉलिसी लाए सरकार, महाकुंभ से हुआ 3 लाख करोड़ का व्यापार
Jhansi, Jhansi | Feb 22, 2025 झांसी में व्यापारी संगठन (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल शनिवार को झांसी पहुचे। यहां उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता की। इसमें उन्होंने कहा कि महाकुंभ में पूरी दुनिया से श्रद्धालु आए हैं। ऐसे में प्रयागराज धार्मिक पर्यटन का केंद्र बन गया। उन्होंने सरकार से मांग की कि पूरे देश में धार्मिक पर्यटन पॉलिसी लाई जाए।