झांसी: सीपरी थाना क्षेत्र में आशा वर्कर को दिनदहाड़े चाकू से काटा, प्रेमी ने कहा- तुझे जीने नहीं दूंगा, फिर गले-सीने पर किए वार
Jhansi, Jhansi | Feb 22, 2025 झांसी में शनिवार को प्रेमी ने आशा वर्कर प्रेमिका की हत्या कर दी। वो छत पर थी, तभी आरोपी भी वहां आया। बोला- अब तुझे जीने नहीं दूंगा। फिर चाकू से उसके गले, सीने और पेट पर कई वार किए। शोर सुनकर परिजन आए। तब तक आरोपी चाकू लेकर फरार हो गया। परिजन खून से लथपथ महिला को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का है।