गोरौल: गोरौल चौक: थाना के पास ही अपराधियों ने सोने-चांदी की दुकान से लाखों का माल लूटा
वेखौफ तीन अपराधियों ने थाना के कुछ दूरी पर गोरौल चौक के एक सोने चांदी की दुकान से लाखों के सोना चांदी उड़ा ले गया । दुकानदार राहुल कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात्रि लगभग 8 बजे दुकान बंद कर अपने बैग में दुकान के आभूषण रख घर जा रहा था कि अचानक एक बाईक पर सवार तीन अपराधियो ने झपट्टा मार बैग को छीन कर भाग चला ।