रफीगंज: रफीगंज में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में ABVP द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान, एक हजार से अधिक बने सदस्य
रफीगंज में ABVP रफीगंज इकाई के द्वारा शुक्रवार को शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थान प्लस टू उच्च विद्यालय में स्टाल लगाकर सदस्यता अभियान चलाया गया। उपस्थित छात्र नेताओं द्वारा विद्यार्थी परिषद से जुड़ने और इससे होनेवाले लाभ के बारे में छात्रों को बारीकी से बताया गया। शुक्रवार संध्या 7:00 बजे प्रांशु ने बताया कि अब तक 1000 सदस्य बनाए गए हैं, 5000 का लक्ष्य है।