रीठी: रीठी के सांदीपनि विद्यालय में छात्रों को मिली साइकिल, जनप्रतिनिधियों ने किया वृक्षारोपण
Rithi, Katni | Jul 31, 2026 कटनी जिले की रीठी तहसील स्थित सांदीपनि विद्यालय में छात्रों के लिए खुशियों भरा आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। इस दौरान "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। साइकिल मिलते ही बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलकने लगी।