बाबई: वन विभाग की टीम ने ग्राम काजलखेड़ी और बुधबाड़ा के बीच से प्रतिबंधित दोमुंहा सांप को किया ज़ब्त, आरोपी हुआ गिरफ़्तार
वन विभाग की एसडीओ रचना शर्मा और रेंजर सुमित पांडे ने शनिवार शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर माखननगर के ग्राम काजलखेड़ी और बुधबाड़ा के बीच से ग्राम काजलखेड़ी निवासी एक आरोपी गोपीकिशन के पास से प्रतिबंध दो मुंह वाले रेड सेंट बोआ प्रजाति के सांप को जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।