लोहरदगा: लोहरदगा में बिजली और पेयजल संकट पर भाजपा का विरोध प्रदर्शन, घड़ा फोड़कर जताया आक्रोश, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
लोहरदगा भाजपा द्वारा राज्य में बिजली, पानी समेत विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर मंगलवार दोपहर लगभग 12:30 बजे जोरदार आक्रोश रैली निकाली गई। आक्रोश रैली की शुरुआत लोहरदगा ब्लॉक मोड़ से हुई, जो नए समाहरणालय गेट के पास पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं महिलाएं शामिल हुईं।