बौंसी: बभंगामा पंचायत भवन में झंडोत्तोलन रोकने पर मुखिया ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
Bausi, Banka | Jan 27, 2025 गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रखंड के बभंगामा पंचायत भवन में मुखिया बाबूराम किस्कू को झंडोत्तोलन करने नहीं दिया गया। जिसको लेकर पंचायत के मुखिया बाबूराम किस्कू ने थाना में आवेदन देकर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गई है। सोमवार करीब 1 बजे थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि मुखिया ने आवेदन दिया है, प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।