बाबई: आंचलखेडा स्कूल तथा जनपद पंचायत का संभागायुक्त ने किया औचक निरीक्षण दिए निर्देश
शनिवार को संभागायुक्त के जी तिवारी ने आंचलखेड़ा पहुंचकर यहां स्कूल तथा जनपद पंचायत का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त को विद्यालय में प्रात: 10:30 बजे विद्यार्थी एवं शिक्षक विलंब से आते दिखाई दिए जिस पर संभागायुक्त ने प्राचार्य को हिदायत दी की वे स्कूल के निर्धारित समय से 10 मिनिट पहले शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज कराएं।