बाबई: तमचरू में आपसी विवाद के चलते आरोपियों ने फरियादी के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
गुरुवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी नारायण पिता गुटटू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी निहाल कपिल और सिल्लू तीनों फरियादी से ग्राम तमचरू में उसके घर के सामने उससे गाली गलौज कर मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।