बाबई: शुक्करवाडा में ऑटो चालक ने फरियादी को मारी टक्कर फरियादी को आई चोट पुलिस ने किया मामला दर्ज
गुरुवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी ललित पिता कैलाश ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की शुक्करवाडा में राधे राधे ढाबा के सामने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ऑटो क्रमांक MP05 AE 6908 के चालक ने फरियादी को टक्कर मार दी हादसे में फरियादी के हाथ और पैर में चोट आई।पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच मे लिया।