बाबई: तवा पुल पास रेत अवैध उत्खनन कर परिवहन करते हुए खनिज एवं पुलिस विभाग ने एक ट्रक को किया जप्त
प्रशासन की रोक के बाद भी रेत माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं की आए दिन रेत माफिया रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन कर रहे हैं ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को तवा पुल के पास का सामने आया है जहां रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते हुए खनिज एवं पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में खड़ा किया।