शिवपुरी नगर: महल के पीछे आवारा कुत्ते का तांडव: ढाई साल की बच्ची के चेहरे पर हमला, बचाने आए युवक समेत 3 घायल
शिवपुरी शहर के महल के पीछे स्थित लक्ष्मीबाई कॉलोनी रोड पर शनिवार को एक आवारा कुत्ते के हमले से दहशत फैल गई। काले रंग के एक आवारा कुत्ते ने घर के बाहर खेल रही ढाई साल की मासूम बच्ची पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्ची को बचाने के प्रयास में एक अन्य व्यक्ति को भी कुत्ते ने काट लिया। इसके बाद उसी कुत्ते ने रास्ते से गुजर रहे एक युवक को काट लिया।