चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल से मिजोप्रस्टॉल टैबलेट गायब होने का मामला, पूर्व लेबर रूम इंचार्जों को जारी किए गए नोटिस
Churu, Churu | Apr 27, 2026 चूरू जिले के सबसे बड़े राजकीय भरतिया अस्पताल में मिजोप्रस्टॉल टैबलेट गायब होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। लेबर रूम से 15 हजार से अधिक जरूरी दवाओं के स्टॉक में गड़बड़ी सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी ने सोमवार को तत्कालीन लेबर रूम 2 इंचार्जों को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।