सुल्तानपुर: बरसात ने नगर पालिका की पोल खोली, विवेक नगर में घरों में घुसा पानी, प्रशासन से मदद की गुहार
बारिश से जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं पिछले तीन दिन से हो रही बारिश के कारण मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं। दैनिक कार्यों में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। शहर के कई मोहल्ले जल भराव के कारण घरों में पानी घुस आया है चाहे वह आवास विकास कॉलोनी हूं या पांच रास्ता चौराहा या गढ़िया मोहल्ला शहर के आदर्श नगर विवेक नगर मोहल्ले का तो और बुरा हाल है