सुल्तानपुर: शहर स्थित सीताकुंड धाम व पर्यावरण पार्क में स्वच्छता एंबेसडर के नेतृत्व में गोमती मित्रों ने श्रमदान कर किया पौधारोपण
शासन द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत नगरपालिका परिषद द्वारा नामित स्वच्छता एंबेसडर रुद्र प्रताप सिंह मदन के नेतृत्व में सीताकुंड धाम व पर्यावरण पार्क में श्रमदान करते हुए पौधारोपण किया।गोमती मित्र मंडल व नगरपालिक के कर्मचारियों ने साफ-सफ़ाई कर आए हुए श्रधालुओं से धाम को स्वच्छ रखने की अपील की।यह जानकारी मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी ने दी।