कुटुंबा: कुटुंबा में तेज रफ्तार हाइवा ऑटो को बचाने में पलटा, चालक बाल-बाल बचा
कुटुंबा थाना क्षेत्र के अंबा-नवीनगर मार्ग पर शनिवार अहले सुबह एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक हाईवा ऑटो को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। घटना सुल्तानपुर गांव के समीप की है। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि ऑटो सवार यात्रियों और हाईवा चालक को मामूली चोटें आई हैं।