हज़ारीबाग: भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर के रक्तदाताओं को उपायुक्त के हाथों दिया गया प्रशस्ति पत्र
रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा गत 28 फरवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। इस रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शामिल डीसी नैंसी सहाय की मौजूदगी में 130 यूनिट रक्त संग्रह किया गया था। इस रक्तदान शिविर में शामिल हुए रक्तदाताओं की भूमिका को सराहनीय बताते हुए उपायुक्त ने उन सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया |