हज़ारीबाग: जेपी कारा में सश्रम कारावास की सजा काट रहे 700 बंदियों को 7 महीने से नहीं मिला पारिश्रमिक
लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में सश्रम कारावास की सजा काट रहे बंदियों का मेहनत की कमाई का भुगतान पिछले 7 माह से लंकित है। इसका खुलासा जेल से छूट कर बाहर आप बंदी और मुलाकात करके लौटने वाले उनके परिजनों ने किया है। ऐसे 700 बंदी हैं जो अपने मेहनत मजदूरी की राशि का मिलने का इंतजार कर रहे हैं।