जबलपुर: भू-माफियाओं का आतंक, फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप
जबलपुर में भू-माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वे फर्जी दस्तावेजों के सहारे आम लोगों की पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने से भी नहीं चूक रहे हैं। ताज़ा मामला भेड़ाघाट थाना अंतर्गत तेवर ग्राम का है, जहाँ एक परिवार ने आज मंगलवार को 12 बजे भू माफियाओं पर धोखाधड़ी और करोड़ों की उगाही का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर न्याय की गुहार लगा