रानीगंज बाजार स्थित मेरीगंज सब पोस्ट ऑफिस को नए भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है । सोमवार को फारबिसगंज के अनुमंडलीय डाक निरीक्षक मो जहांगीर आलम की अध्यक्षता में आयोजित उद्घाटन समारोह में पूर्णिया के प्रमंडलीय डाक अधीक्षक नवीन कुमार ने फीता काटकर नए भवन का विधिवत उद्घाटन किया