मझगांव वेयर हाउस के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुआ बाइक सवार व्यक्ति, अस्पताल में कराया गया भर्ती
कटनी के बड़वारा थाना क्षेत्र के मझगांव वेयर हाउस के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार संतोष को जोरदार टक्कर मार दी.जिसके चलते संतोष घायल हो गए.इस घटना में संतोष के सिर में चोट आई हुई है.घायल को कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जहाँ इनका उपचार किया जा रहा है.और इस पूरे मामले की जांच बड़वारा पुलिस के द्वारा की जाएगी।